(हरदोई)ब्राह्मण चेतना परिषद में प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त हुईं पारिशा तिवारी

  • 31-Oct-23 12:00 AM

-परिषद के हरदोई जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा, की नया संगठन बनाने की घोषणाहरदोई 31 अक्टूबर (आरएनएस)।विभिन्न समाजसेवी कार्यों में अग्रणी रहने वाली प्रमुख व्यवसायी व भाजपा नेत्री पारिशा तिवारी को ब्राह्मण चेतना परिषद ने प्रदेश सचिव मनोनीत किया है। इससे पूर्व वे जनपदीय महिला विंग की जिलाध्यक्ष रह चुकी हैं। प्रदेश स्तर पर उनकी ताजपोशी के उपरांत परिषद के जिलाध्यक्ष अनिल प्रकाश दीक्षित ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है और जल्द ही नया संगठन बनाने की बात कही है। उन्होंने संरक्षक जितिन प्रसाद पर सामाजिक मुद्दों पर आवाज़ न उठाने का आरोप लगाया है।ज्ञात हो 2020 में मंत्री जितिन प्रसाद ने परिषद को विस्तार दिया था। तत्पश्चात उन्होंने 2021 में भाजपा जॉइन की और कैबिनेट मंत्री बने। वर्तमान में वे लोक निर्माण विभाग जैसा भारी भरकम मंत्रालय संभाल रहे हैं साथ ही संरक्षक के तौर पर ब्राह्मण चेतना परिषद के भी सर्वेसर्वा हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment