(हरदोई)मलहेरा मंडल हुआ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम

  • 27-Oct-23 12:00 AM

हरदोई 27 अक्टूबर (आरएनएस)। प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा मातृ शक्तियों को 33त्न संवैधानिक अधिकार देने के क्रम में ह जिले में श्रीमती अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के कुशल नेतृत्व में विधानसभावार नारी शक्ति बंधन सम्मेलन संगठन के निर्देशानुसार अनुसार आयोजित किया जा रहा है जिसमें हरदोई विधानसभा हरदोई व विधानसभा सांडी में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन सफलतापूर्वक संपादित किया जा चुका है ।उसी के क्रम में अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के कुशल नेतृत्व में विधानसभा संडीला के मल्हेरा मंडल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्यअतिथि श्रीमती कल्पना तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा ने बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम माता बहनों को अनवरत सशक्त करने में हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार कार्य करते हुए माता बहनों को सैकड़ो योजनाओं से लाभान्वित कराया है और हम माता बहनों को सुरक्षा प्रदान करने का कार्य किया है और हम सबका मौलिक जीवन में प्रगति हुई है,जीवन जीने में बहुत अधिक सुधार हुआ है।33त्न अधिकार देते हुए हम सबको संवैधानिक अधिकार देकर और सशक्त किया गया है । सम्मेलन का कुशल संचालन श्रीमती अलका गुप्ता जिलाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा हरदोई द्वारा किया गया।कार्यक्रम में सांसद अशोक रावत ,जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत सिंह बब्बन,विधायक अलका अर्कवंशी, एमएलसी अशोक अग्रवाल,ब्लॉक प्रमुख आरती गुप्ता , श्रीमती कोमल शुक्ला प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य,जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा बिंदेश्वरी सिंह,नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा छाया पांडे,नगर अध्यक्ष भाजपा महेंद्र सिंह सोनी,मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सैकड़ो कार्यकर्ता माता- बहने आदि उपस्थित रही।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment