(हरदोई)सपाईयों ने मनाई लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती

  • 31-Oct-23 12:00 AM

हरदोई 31 अक्टूबर (आरएनएस)।लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल को अध्यक्षता में मनाई गई।समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकाओं ने सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। सरदार पटेल जी की जीवनी पर भी प्रकाश डाला गया, जिसमें सरदार पटेल जी के जीवन और कार्यशैली पर विचार व्यक्त किये गये।अजय सिंह पाल में कहा कि सरदार पटेल ने आजादी के पहले गाँधी और नेहरू के साथ मिलकर देश को आजाद कराने में अपनी पूरी ताकत लगा दी थी, आजादी के बाद देश की एकता अखण्डता के लिये अपने आपको समर्पित कर दिया। देशी रियासतों को भारत में मिलाकर उन्होने अखण्ड भारत की स्थापना की। सरदार पटेल की दृढ़ इच्छा शक्ति ने उन्हें लौहपुरुष की उपाधि दी। देश के पहले गृह मंत्री बनकर देश को वाह्य और आन्तरिक रूप से मजबूत कर गाँधी जी के सपने को साकार किया। हम सभी उनके बताये रास्ते पर चलने का निर्णय लेते हैं। गोष्ठी में सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रीमती राजेश्वरी देवी, जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर यादव, अलंकार सिंह एड., राहुल गुप्ता, रामज्ञान गुप्ता, आलोक वर्मा, फूलचन्द वर्मा, प्रदीप राजवशी, हारून अंसारी, नरेश पाल, वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा गोर, राजा राम यादव, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रदेश कार्यकारणी, मोती लाल यादव, जाकिर हुसैन, धीरज यादव मुख्य थे।सपा जिलाहपक्ष श्री बीरेन्द्र यादव बीरे के भतीजे देवेन्द्र प्रताप सिंह यादव की बनारस में दिनांक 30.10, 2023 मे दुर्घटना में मृत्यु होने पर दो मिनट का मौन रखा गया, मृतक की आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की गई। देवेन्द्र का अंतिम संस्कार कल प्रात: बरदापुखा के पास कुसम खोर घाट पर होगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment