(हरिद्वार)अधिकतम तापमान बढ़ा, न्यूनतम तापमान चार पर पहुंचा

  • 06-Feb-25 12:00 AM

हरिद्वार,06 फरवरी (आरएनएस)। धर्मनगरी में गुरुवार को धूप निकलने से ठंड से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री रहा जबकि बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो दिन हल्की बारिश के बाद गुरुवार को धूप निकली। इससे पहले बुधवार को बुधवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंलवार को बारिश के कारण तापमान में कमी आ गई थी। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस था। बारिश के कारण ठंड बढ़ गई थी, गुरुवार को धूप निकलने से राहत मिली।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment