(हरिद्वार)कांस्य पदक जीतने पर वंदना कटारिया को नवाजा
- 13-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
हरिद्वार(आरएनएस)। एशियाड में कांस्य पदक विजेता हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया को डॉ. भीमराव आंबेडकर एकता मंच की ओर से नवाजा गया। रोशनाबाद आवास में पहुंचे मंच पदाधिकारियों ने वंदना को बाबा साहब की प्रतिमा भेंट कर शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। वंदना कटारिया ने कहा कि समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को खेल के लिए आगे आकर देश सेवा करनी चाहिए। खासकर बालिकाओं को खेलों में अधिक रुचि लेनी चाहिए। देश में हर क्षेत्र में महिलाएं ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर की देन है, जो मैं यहां तक पहुंची हूं। पुराने समय में महिलाओं को न पढऩे का अधिकार था न खेलने का। मंच के अध्यक्ष तीरथपाल रवि ने कहा कि महिलाओं को वंदना से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान सेवाराम भारती, सीपी सिंह, विजय पाल, अजीत कटारिया, सतपाल शास्त्री, शेखर कटारिया, राजवीर कटारिया, हरपाल मौर्य, प्रकाश चंद, चरण सिंह, नरेश कुमार, अशोक कुमार, यशदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...