(हरिद्वार)काबीना मंत्री के आश्रम से पियानो चोरी
- 08-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
हरिद्वार,08 अक्टूबर (आरएनएस)। काबीना मंत्री सतपाल महाराज के प्रेमनगर आश्रम कैंपस में चल रही कथा में आए गुजरात की कथावाचक मंडली के सदस्य का पियानो चोरी कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति पियानो ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। ज्वालापुर पुलिस मुकदमा दर्जकर जांच कर रही है। प्रेमनगर आश्रम कैंपस में इन दिनों कथा चल रही है। गुजरात से आई कथा कर रही मंडली के सदस्य सरदपी जानी निवासी राजकोट गुजरात ने अपना पियानो शनिवार को पंडाल में ही छोड़ा हुआ था। इसी दौरान उनका पियानो चोरी कर लिया गया। वे जब मौके पर पहुंचे तब पियानो नहीं मिला। घटना की सूचना आश्रम प्रबंधन को दी गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखे गए तो एक व्यक्ति पियानो ले जाते हुए नजर आया। उसने कैंपस से निकल रहे एक मोटरसाइकिल सवार से मेन गेट तक छोडऩे के लिए लिफ्ट भी ली थी।
Related Articles
Comments
- No Comments...