(हरिद्वार)कूड़ा घर शिफ्ट नहीं करने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी
- 02-Oct-24 12:00 AM
- 0
- 0
हरिद्वार 2 अक्टूबर (आरएनएस)। पंतद्वीप मैदान में बने कूड़ा घर को शिफ्ट करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ एक दिवसीय धरना दिया। स्थानीय लोगों ने कूड़ा ट्रांसफर सेंटर शिफ्ट न करने पर दो दिन बाद भूख हड़ताल चेतावनी दी। इधर सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर एवं निर्माण अधिशासी अभियंता आनंद मिश्रवान की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला है, जिस कारण स्थानीय लोगों ने भूख हड़ताल न कर एक दिवसीय धरना किया। इस दौरान अनिकेत गिरि ने कहा कि कूड़ा घर को शिफ्ट करना अति आवश्यक है, कहा कि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों को इससे बेहद दिक्कतें हैं। कहा कि दुर्गंध के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। धरने में धीरज पंचभैया, राकेश शर्मा, तरुणा चोपड़ा, मनीत जोशी, रमन जोशी, ऋषभ कांत गिरी, कविता गिरी, अंजू दत्त, आरती गिरी, मोहन गिरी, दिव्यांशी गिरी, इशांत उपाध्याय, राहुल ममगाईं, कैलाश पाठक, अशोक गिरि, शत्रुधन गिरि, मोहन गिरी, मोहित गिरि, रुद्र गिरी, इशांत गिरी, सुरेंद्र ठाकुर, अंकुश कुमार, कपिल शर्मा जौनसारी आदि शामिल रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...