(हरिद्वार)गंगा घाट पर जल प्रवाह सुचारु करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

  • 07-Apr-25 12:00 AM

हरिद्वार,07 अपै्रल (आरएनएस)। महानगर व्यापार मंडल के साथ पुरोहितों ने सर्वानंद घाट पर यूपी सिंचाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने घाटों पर पर्याप्त जल प्रवाह नहीं होने पर आक्रोश जताया। इसके साथ ही मुख्य सचिव और डीएम को पत्र भेजकर गैर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सर्वानंद घाट पर महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के साथ स्थानीय निवासियों, भक्तगणों और तीर्थपुरहितों ने यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया। सुनील सेठी ने कहा कि विभाग की लापरवाही के चलते गंगा में गंदगी के साथ डुबकी लगाने लायक गंगाजल भी उपलब्ध नहीं है। इससे तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि जल प्रवाह को बाधित किया जा रहा है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment