(हरिद्वार)जिलाध्यक्ष के लिए किया आवेदन
- 09-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
हरिद्वार 9 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष मुनव्वर कुरेशी ने जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा को आवेदन किया। इस अवसर पर मुनव्वर कुरेशी ने कहा कि काफी समय से भाजपा में निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर कार्य किया है। इस दौरान पार्टी ने मंडल अध्यक्ष भी नियुक्त किया था। अब मोर्चे में जिलाध्यक्ष के लिए आवेदन किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनहित के कार्य कर रहे हैं। सरकार युवाओं के साथ है। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि अभी आवेदन लिए जा रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व से वार्ता कर इस पर निर्णय होगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...