(हरिद्वार)नशे के खिलाफ रैली निकाल किया जागरूक

  • 06-Feb-25 12:00 AM

हरिद्वार,06 फरवरी (आरएनएस)। देहरादून से आबकारी विभाग की सहायक आयुक्त रेखा जुयाल ने टीम के साथ बहादराबाद के भौरी हाईस्कूल में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान जनजागरूकता रैली भी निकाली गई। सहायक आबकारी आयुक्त रेखा जुयाल ने बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी।साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांववासियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। नशा मुक्ति वाहिनी संगठन के अध्यक्ष सोरन सिंह ने बताया कि मुख्यालय से आई टीम का ग्रामीणों ने स्वागत किया और गांव में रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान आबकारी निरीक्षक शालिनी, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र पुंडीर, सिपाही एकता, उर्मिला, अमरावती, भरपाई, सुनीता, कांता देवी आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment