(हरिद्वार)बीटेक के छात्रों ने क्षेत्रीय भाषा में हस्ताक्षर किए

  • 04-Oct-23 12:00 AM

हरिद्वार,04 अक्टूबर (आरएनएस)। गुरुकुल कांगड़ी विवि के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में बुधवार को भारतीय भाषा उत्सव मनाया गया। भाषाएं अनेक, भाव एक थीम के अंतर्गत मेरी भाषा मेरे हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में की गई। बीटेक के छात्रों ने अभियान में भाग लेकर अपनी क्षेत्रीय भाषा में हस्ताक्षर किए। अभियान के कॉडिनेटर डॉ. अजीत तोमर ने बताया कि अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में देश के विभिन्न प्रान्तों के छात्र पढ़ते हैं। मेरी भाषा मेरे हस्ताक्षर अभियान में अपनी क्षेत्रीय भाषा में हस्ताक्षर किए। अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. लोकेश जोशी ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों के मध्य भाषा के स्तर पर एक गहरा रिश्ता विकसित होता है और छात्र एक दूसरे की क्षेत्रीय भाषा जो जानने और समझने में रुचि लेते हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment