(हरिद्वार)संस्कृत प्रतियोगिता के आयोजन को डॉ. नवीन पंत जनपद संयोजक बने
- 09-Oct-25 12:00 AM
- 0
- 0
हरिद्वार 9 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्य शिक्षा अधिकारी ने उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता के लिए ऋषिकुल विद्यापीठ ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत महाविद्यालय के शिक्षक डॉ. नवीन चन्द्र पन्त को जनपद संयोजक नियुक्त किया है। बीडी इण्टर कॉलेज भगवानपुर के अध्यापक डॉ विजय त्यागी को जनपद सह संयोजक बनाया गया है। डॉ. नवीन चन्द्र पन्त ने बताया कि इस वर्ष संस्कृत की प्रतियोगिता खंड स्तर पर 11-12 नवंबर को, जनपद स्तर पर 21-22 नवंबर और राज्य स्तर पर 3-4 दिसम्बर को आयोजित होंगी। बताया कि खंड स्तर पर बीईओ और जनपद स्तर पर सीईओ के निर्देशन में प्रतियोगिता सम्पन्न होंगी। इस वर्ष भी कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक, संस्कृत समूह नृत्य, संस्कृत समूहगान, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत आशुभाषण और संस्कृत श्लोकोच्चारण छह प्रकार की प्रतियोगिताएं होंगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...