(हरिद्वार)हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर पांच घंटे जाम लगा

  • 01-Oct-23 12:00 AM

हरिद्वार,01 अक्टूबर (आरएनएस)। हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर देर रात ट्रक खराब होने से लम्बा जाम लग गया। हाईवे पर देर रात करीब दो बजे रसियाबड़ के पास पांच किमी लम्बा जाम लग गया। सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। लगभग पांच घंटे तक यात्री जाम में फंसे रहे। मरीज को मुरादाबाद ले जा रही एम्बुलेंस भी दो घंटे तक जाम में फंसी रही। हाईवे पर निर्माणाधीन पुल के किनारे यातायात संचालन को सिंगल ट्रैक सड़क बनाई गई है, लेकिन यातायात का दबाव अधिक होने के कारण यहां जाम की स्थिति बनी रहती है। रविवार को वनवे सड़क पर ट्रक खराब होने के कारण गैंडीखाता से पीली नदी तक पांच किमी जाम लग गया। रात दो बजे लगा जाम रविवार सुबह सात बजे तक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। जाम में मरीज को मुरादाबाद ले जा रही एंबुलेंस भी दो घंटे तक फंसी रही। चंडीगढ़ निवासी जोगेंद्र सिंह काशीपुर से अपने परिवार के साथ लौट रहे थे जाम में फंसे रहे। उन्होंने बताया कि वह रात तीन बजे जाम में फंस गए थे। तीन घंटे बीत जाने के बाद वाहन सरकने शुरू हुए तब जाकर राहत मिली। श्यामपुर थाना प्रभारी विनोद थपलियाल ने बताया कि हाईवे पर ट्रक के खराब हो जाने से यह स्थिति बनी थी। ट्रक के हटने के बाद यातायात सुचारु करा दिया गया था।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment