(हरिहरगंज)ददई दुबे का निधन झारखंड की राजनीति और सामाजिक चेतना के लिए अपूरणीय क्षति : सुजीत कुमार सिंह

  • 13-Jul-25 12:00 AM

हरिहरगंज 13 जुलाई (आरएनएस)। झारखंड के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन ने राज्य की राजनीति को एक गहरा धक्का दिया है। कांग्रेस पार्टी के हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने इस दुखद समाचार पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ददई दुबे जी का जीवन संघर्ष, समर्पण और जन सेवा का प्रतीक रहा। वे न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि सामाजिक चेतना के सजग प्रहरी भी थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचित तबके के अधिकारों की रक्षा में समर्पित कर दिया। वे अपने स्पष्ट विचारों, निर्भीकता और जनहित के प्रति निष्ठा के लिए जाने जाते थे। सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि ददई दुबे जैसे नेताओं का स्थान भरना असंभव है। वे जिस सहजता से आम जनता के बीच घुल मिल जाते थे और उनके दुख-दर्द को अपना बनाकर आवाज उठाते थे, वह आज के नेताओं में दुर्लभ हो गया है। उनके निधन से न केवल कांग्रेस पार्टी ने, बल्कि पूरे राज्य ने एक मजबूत स्तंभ खो दिया है।हरिहरगंज क्षेत्र सहित पलामू प्रमंडल के कांग्रेस नेताओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने इस अपूरणीय क्षति पर गहरा शोक व्यक्त किया है। यह क्षति केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी गूंजती है, जिसे लंबे समय तक महसूस किया जाता रहेगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment