(हल्द्वानी)कांग्रेस में शामिल हुए यूकेडी नेता राहुल जोशी

  • 17-Oct-23 12:00 AM

हल्द्वानी,17 अक्टूबर (आरएनएस)। भीमताल के पूर्व प्रधान संगठन अध्यक्ष और उत्तराखंड क्रांति दल के विधानसभा प्रत्याशी रहे एडवोकेट राहुल जोशी ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी रह चुके जोशी ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के आवास पर सदस्यता ली। यहां हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश भी मौजूद रहे। एडवोकेट राहुल जोशी ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से आहत होकर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है। कांग्रेसी नेता सौरभ भट्ट से उन्हें प्रेरणा मिली। कहा कि देश को स्थापित करने और विकास करने वाली पार्टी कांग्रेस ही है। साथ ही देश में शांति सद्भाव के साथ विकास करने वाली सोच और नीति भी केवल कांग्रेस की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में जनता अब निर्णायक साबित होगी। यहां नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य, भीमताल के पूर्व विधायक दान सिंह भंडारी, भीमताल नगरपालिका अध्यक्ष दीपू चनौतिया, भीमताल नगर अध्यक्ष डीके डालाकोटी, पीसीसी सदस्य केदार पलडिय़ा, राकेश बृजवासी, सौरभ रौतेला, केडी रुवाली, सौरभ भट्ट, कमल बृजवासी, सतीश टम्टा, कुमुद बृजवासी, कुंदन नयाल आदि मौजूद रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment