(हल्द्वानी)कुमाऊं राइफल्स के गौरव सेनानियों ने मनाई वर्षगांठ
- 23-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,23 अक्टूबर (आरएनएस)। कुमाऊं राइफल्स के गौरव सेनानियों ने सोमवार को कमलुवागांजा स्थित एक बैंक्वेट हॉल में यूनिट का 107वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इसके बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सूबेदार मेजर कल्याण सिंह (सेनि) को संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया। संगठन के संरक्षक डीके उपाध्याय ने सभी सदस्यों से यूनिट के गौरवशाली इतिहास को याद रखने का आह्वान किया। इसके बाद संरक्षक ने पूर्व अध्यक्ष कैप्टन राजेन्द्र सिंह अधिकारी (सेनि) को एक और कार्यकाल के लिए नामित किया। अधिकारी ने व्यक्तिगत कारणों से असमर्थता जाहिर की, इसके बाद संगठन के सदस्यों व संरक्षक ने विचार विमर्श कर सूबेदार मेजर कल्याण सिंह (सेनि) को अध्यक्ष पद के लिए नामित किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष सूबेदार मेजर हरीश सिंह बिष्ट (सेनि), कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर रवीन्द्र सिंह (सेनि), सचिव हवालदार मान सिंह कार्की (सेनि), संचालक नायब सूबेदार उमा कान्त पाठक (सेनि), संयोजक नायक पूरन सिंह मेहता (सेनि), महामंत्री सूबेदार मेजर नवीन चंद्र गुरुरानी (सेनि), मंत्री सूबेदार मेजर खुशाल सिंह सामन्त (सेनि), सह संयोजक सूबेदार मेजर चंदन सिंह नियुक्त किया है। अन्त में कालिका माता की जै, कुमाऊं राइफल्स की जै के साथ सभा सत्र समाप्त घोषित किया।
Related Articles
Comments
- No Comments...