(हल्द्वानी)केएमवीएन कुमाऊं मंडल हल्द्वानी के कैलाश बने अध्यक्ष
- 06-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,06 फरवरी (आरएनएस)। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं गढ़वाल मंडल विकास निगम महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी की देख-देख में हल्द्वानी मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से गैस सर्विस हल्द्वानी में कार्यरत कैलाश जोशी को अध्यक्ष, कार पार्किंग हल्द्वानी में कार्यरत नवीन पलडिया को महामंत्री और गैस सर्विस हल्द्वानी में कार्यरत सुनीता कुंवर को कोषाध्यक्ष बनाया गया। शापिंग कांम्पलेक्स में कार्यरत राधा मेहता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, वायर फैक्ट्री में कार्यरत महेश चंद्र को उपाध्यक्ष बनाया गया। गैस सर्विस हल्द्वानी में कार्यरत नवीन लेखक और गैस सर्विस काठगोदाम में कार्यरत रेखा पंवार को सचिव बनाया गया। शापिंग कांम्पलेक्स में तैनात सपना दास और चंद्रा अधिकारी को संगठन मंत्री बनाया गया। गैस सर्विस हल्द्वानी की विमला सनवाल और किशन सिंह को प्रचार मंत्री बनाया गया। सर्व सम्मति से हल्द्वानी गैस सर्विस के प्रबंधक भरत सिंह खाती को संयोजक बनाया गया। दिनेश गुरुरानी ने सभी पदाधिकारियों को हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने काठगोदाम स्थित संघ भवन में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में महासंघ के महामंत्री कंचन चंदोला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश कपकोटी, उपाध्यक्ष गौतम कुमार, उपाध्यक्ष पीतांबर दुमका, जनपद पिथौरागढ़ के अध्यक्ष वेद प्रकाश भट्ट, नरेंद्र थापा, धनी पंत, कमलेश कटारिया, गंगा ढैला, भूपेंद्र सिंह, चंपा मनराल, बलवंत सिंह, छोटेलाल, हीरा मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...