(हल्द्वानी)नैब में हवन यज्ञ के साथ पैर धोकर कन्याओं का पूजन

  • 23-Oct-23 12:00 AM

हल्द्वानी,23 अक्टूबर (आरएनएस)। गौलापार स्थित नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (नैब) संस्था में नवमी पर हवन यज्ञ के साथ कन्याओं के पैर धोकर पूजन किया गया। देवी स्वरूप कन्याओं को हलवा-पूड़ी का भोग लगाया गया। उन्हें मिष्ठान और फल वितरित किए गए। संस्था अध्यक्ष सविता लाहोटी समेत अन्य कर्मचारियों ने आर्शीवाद लिया। पहले नवरात्र से ही नैब में पढऩे वाले 12 वर्षीय सौरभ आर्य, 14 वर्षीय चम्पा तिवारी, 15 वर्षीय रोशनी परिहार और 14 वर्षीय भावना दिगारी ने व्रत रखे। नैब स्थित मंदिर में रोजाना इन बच्चों ने विधि-विधान के साथ पूजन किया। नवमी पर सोमवार को सुबह से ही बच्चों ने भजन-कीर्तन गाए और हवन किया। अध्यक्ष सविता लाहोटी ने कर्मचारियों और बच्चों के साथ हवन किया। यहां बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment