(हल्द्वानी)परिवहन विभाग ने काटे 143 वाहनों के चालान
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,05 फरवरी (आरएनएस)। परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 143 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी जितेंद्र सिंघवान, परिवहन कर अधिकारी एनपी आर्य, विमल उप्रेती ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रक ,बस, टैक्सी, मैक्सी, ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक सवारों का नियमों का तोडऩे पर चालान किया गया। सहायक उप निरीक्षक गिरीश कांडपाल, रामचंद्र, अनिल कार्की, गोधन सिंह, चंदन डेला, अरविंद ह्यांकि, महेंद्र कुमार मौजूद रहे।
Related Articles
Comments
- No Comments...