(हल्द्वानी)भीमताल में सात को होगा महिला मेले का आयोजन
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,05 फरवरी (आरएनएस)। पिनाकिन सुपर फूड्स की तरफ से नगर के मिनी स्टेडियम में आगामी 7 फरवरी से महिला मेले का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा उत्पादित उत्पादों के स्टॉल्स लगाए जाएंगे। आयोजक आशा उप्रेती ने बताया कि मेले में मेहंदी और ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा उत्पादित पहाड़ी नमक, जूस, अचार, ऊनी कपड़े सहित अन्य सामग्री के स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही महिलाओं की समस्याओं के निवारण के लिए निशुल्क चिकित्सा कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...