(हल्द्वानी)मालधन में महिला व पुरुष का शव मिला

  • 06-Feb-25 12:00 AM

हल्द्वानी,06 फरवरी (आरएनएस)। मालधन के पटरानी में एक महिला का शव झाडिय़ों में पड़ा मिला। झाडिय़ों के बगल में ही पुरुष का शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस शवों का पीएम करा रही है।गुरुवार कोपटरानी के जंगल में 55 साल की बीना देवी पत्नी विशन राम निवासी पटरानी माल धनचौड़ मृत शरीर झाडिय़ों में मिला है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि मृत शरीर के समीप 42 साल के सुरेश राम पुत्र जोहर राम निवासी पटरानी मालधनचौड़ रामनगर फांसी पर लटका मिला। दोनों ने ही आत्महत्या की है। दोनों मृतक शादीशुदा थे। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों में विगत पांच वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।आशंका व्यक्त की जा रही है कि सुरेश के पहले महिला की मृत्यु कर स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment