(हल्द्वानी)मुख्यमंत्री के राज्य में विदेशी निवेश को हो रहे प्रयास सराहनीय: बिष्ट
- 19-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,19 अक्टूबर (आरएनएस)। भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से राज्य में निवेश के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इंवेस्टमेंट समिट से पहले की राज्य में निवेश के लिए तय किया गया लक्ष्य पूरा हो जाएगा। मीडिया को जारी बयान में बिष्ट ने मुख्यमंत्री के निवेश को लेकर हो रहे विदेश दौरों को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट के खाड़ी देशों के दौरे में हासिल लगभग 15 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ अब तक राज्य में 54 हजार करोड़ से अधिक के एमओयू पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। राज्य में विदेशी निवेश से पर्यटन, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, कृषि, एग्रो उपकरणों, फार्मा, शिक्षा व शिक्षा क्षेत्र में विकास को बढ़ावा मिलेगा। इन क्षेत्रों में प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों के दृष्टिगत विकास की बहुत संभावनाएं हैं। सीएम धामी विशेषज्ञ ऐजेंसियों की मदद से ऐसी तमाम संभावनाओं का अध्ययन कर देश-विदेश में निवेशकों के मध्य जा रहे हैं। जिससे विदेशी निवेश के लिए तमाम बहुराष्ट्रीय कंपनियां तैयार हो रही हैं। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने राज्य में 2.5 लाख करोड़ के विदेशी निवेश का लक्ष्य रखा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...