(हल्द्वानी)रोडवेज बस की टक्कर से महिला घायल हालत गंभीर
- 22-Oct-23 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,22 अक्टूबर (आरएनएस)। रामपुर रोड पर तेज गति से आ रही है एक रोडवेज बस ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बस को रुकवाया और घायल महिला को कुछ ही दूरी पर स्थित डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने इमरजेंसी में भर्ती कर उसका इलाज शुरू किया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे रामपुर रोड स्थित एक बाइक शोरूम के पास रामपुर डिपो की बस ने एक अधेड़ उम्र की महिला को टक्कर मार दी। महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों ने तुरंत उपचार के लिए स्ट पहुंचा महिला को आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है। वही लोगों ने रोडवेज बस को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान बस में सवार यात्रियों को भी बस खाली करना पड़ी और दूसरे साधनों से गंतव्य को जाना पड़ा। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने महिला की जानकारी जताकर परिजनों से संपर्क करने का प्रयास शुरू कर दिया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...