(हल्द्वानी)संगठित होकर लोधी समाज के हित में करें कार्य करें

  • 15-Oct-23 12:00 AM

ऋषिकेश 15 अक्टूबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें रामकिशन लोधी व उत्तम सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया। रविवार को भानियावाला में अखिल भारतीय लोधी समाज की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद लोधी ने संगठन का विस्तार कर राजकुमार, सुशील कुमार, रूपचंद लोधी, महेश लोधी, अर्जुन लोधी, बृजेश लोधी को प्रदेश उपाध्यक्ष, रामकिशन लोधी व उत्तम सिंह को प्रदेश महामंत्री, गोपाल लोधी, राजेंद्र सिंह, अश्विनी लोधी, राकेश लोधी, कमल लोधी को प्रदेश मंत्री, प्रदीप लोधी को प्रदेश कोषाध्यक्ष, कुलदीप लोधी को सहकोषाध्यक्ष, सुंदर लोधी को प्रदेश मीडिया प्रभारी, प्रीतम लोधी को प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया। इसके अलावा किशन सिंह को ऊधमसिंह नगर जिला अध्यक्ष, सोहन सिंह को देहरादून जिलाध्यक्ष, जयप्रकाश को हरिद्वार जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। रामेश्वर प्रसाद लोधी ने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठित व एकजुट होकर समाज के हित में कार्य करें। पूर्व ब्लाक प्रमुख नगीना रानी ने कहा कि देशभर में लोधी जाति के लोगों का निवास है। लेकिन उनका प्रतिनिधित्व कम देखने को मिलता है। संगठन के जरिए उन्हें समाज के लोग एकजुट होकर आगे आएंगे। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रवीण लोधी, रफल सिंह, धर्म सिंह, संजय लोधी, राजकुमार, मनोज कुमार, प्रताप वर्मा, जोगिंदर सिंह, प्रदीप लोधी, रोशन लाल, नरेश लोधी, भगवान सिंह, हिमांशु लोधी, लाल सिंह, राकेश लोधी, प्रमोद कुमार, संजय सिंह, अजय लोधी आदि उपस्थित रहे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment