(हल्द्वानी)संयुक्त कर्मचारी संघ का आंदोलन जारी
- 06-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,06 फरवरी (आरएनएस)। संयुक्त कर्मचारी महासंघ कुमाऊं-गढ़वाल मंडल विकास निगम के प्रांतीय आह्वान पर नियमितीकरण नियमावली कट ऑफ डेट 2024 को शीघ्र जारी करने को लेकर 216 वें दिन भी आंदोलन जारी रहा। इस दौरान उन्होंने पौधरोपण भी किया। गुरुवार को महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत को ज्ञापन व पौधा भेंट किया। इस दौरान आयुक्त ने उनकी समस्या का समाधान करने को उनके मामले को शासन को भेजने का आश्वासन दिया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए दिनेश गुरुरानी की ओर से चलाई जा रही पहल की सराहना की।
Related Articles
Comments
- No Comments...