(हल्द्वानी)12वीं की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान
- 05-Feb-25 12:00 AM
- 0
- 0
हल्द्वानी,05 फरवरी (आरएनएस)। काठगोदाम थानाक्षेत्र में 12वीं में पढऩे वाली छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि छात्रा ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया। चांदमारी, काठगोदाम निवासी 18 वर्षीय श्रुति बिष्ट 12वीं की छात्रा थी। छात्रा के पिता नीरज बिष्ट टेंपो चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को श्रुति ने खाना खाया और वह अपने कमरे में चली गई। इसके बाद शाम तक बाहर नहीं आई। परिजनों ने कमरे के बाहर से बेटी को आवाज लगाई मगर कोई जवाब नहीं मिला। जब काफी देर हो गई तो आसपास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर जाकर देखा तो बेटी फंदे पर झूलती मिली। परिजन बेटी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। श्रुति दो भाई-बहनों में बड़ी थी। उसकी मां लीला देवी गृहिणी है। बेटी की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ काठगोदाम दीपक सिंह बिष्ट ने बताया कि छात्रा की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...