
(अभनपुर) अवैध मुरूम माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, 5 हाईवा और 1 चेन माउंटेन जब्त
- 05-Oct-25 02:44 AM
- 0
- 0
अभनपुर। 05 अक्टूबर(आरएनएस)। अवैध मुरूम खनन में संलिप्त माफियाओं पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। विधायक इंद्रकुमार साहू के निर्देश पर अभनपुर थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन को खोखला कर मुरूम चोरी करने वाले गिरोहों के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कस ही दिया। लगातार मिल रही शकायतों के आधार पर एएसपी नवा रायपुर विवेक शुक्ला के नेतृत्व में थाना नपुर पुलिस ने रातभर चली घेराबंदी के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान 5 हाईवा और 1 चेन माउंटेन मशीन जब्त किया गया।जब्त वाहनों में ाईवा क्रमांक ष्टत्र04 क्क्य 3888, ष्टत्र04 छ्वष्ठ 7701, ष्टत्र04 क्करु 2212, ष्टत्र04 रू 4163, ष्टत्र04 हृस् 4655 और चेन माउंटेन मशीन स्ङ्घ 215ष्ट-9रुष्ट शामिल हैं। पुलिस ने इन वाहनों को जब्त कर मालिकों के खिलाफ अपराध जीबद्ध किया है और आगे की विवेचना जारी है।सूत्रों के अनुसार, यह अभियान अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साहू के सख्त निर्देश पर चलाया गया। विधायक ने साफ कहा था कि अवैध खनन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। अभनपुर पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध मुरूम खनन में लिप्त गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।
त्रिपाठी
Related Articles
Comments
- No Comments...