(जगदलपुर)साय सरकार में बस्तर के विकास को मिल रहा नया आयाम: मंत्री केदार कश्यप

  • 05-Oct-25 03:07 AM

 जगदलपुर। बस्तर क्षेत्र में 38. 64 लाख  के विकास कार्यों का वनमंत्री ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण =
जगदलपुर। 05 अक्टूबर(आरएनएस)। वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप इन दिनों बस्तर प्रवास पर हैं। आज वे नारायणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बस्तर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सालेमेटा में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हुए।   मंत्री केदार कश्यप ने ग्राम पंचायत सालेमेटा के बजार पसरा सडक मार्ग पर मुनाराम घर के पास 2 मीटर पुलिया निर्माण कार्य,  हायर सेकंडरी स्कूल में 200 मीटर आहता निर्माण कार्य, खंडसरा और खड़का में पंचायत भवन के पास सोलर हाई मास्ट संयंत्र, कोटगढ़ में बुडरापारा से मारीगुड़ा पारा मार्ग पीलाराम कश्यप घर के पास 1-5 मीटर पुलिया निर्माण कार्य, अंजना घर से आंगनबाड़ी तक 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्योंका भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ये सभी कार्य कुल 38 लाख 64 हजार रूपयों की लागत के हैं। वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर के विकास के लिए विष्णुदेव साय सरकार लगातार प्रयासरत है। लगातार क्षेत्र को मिल रही सौगात हमारे कर्मठ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बस्तरवासियों के प्रति सकारात्मक दृष्टि को दर्शाता है। बस्तर क्षेत्र में विकास की पहलों को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए हमारी सरकार द्वारा कई कदम उठाए जा रहे हैं।बॉक्ससंवर रही हैं बस्तर की सड़कें वनमंत्री केदार कश्यप ने क्षेत्रवासियों से कहा कि सड़क निर्माण और सुधार कार्य साय सरकार में तेजी से चल रहा है। बस्तर में कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच साल एक भी सड़क का निर्माण नहीं किया न ही सड़क की मरम्मत कराई। जिसके कारण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन भाजपा शासन और विष्णुदेव साय सरकार ने क्षेत्र में आवागमन की सुविधा को दुरुस्त करने कई सड़कों के पुनर्निर्माण के लिये स्वीकृति दी है। बॉक्सशिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में प्रदेश की स्वास्थ्य वस्था और शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल था। शिक्षा और स्वास्थ्य ोत्र में कांग्रेस सरकार ने काम के नाम पर केवल नाम बदलने का काम कया। कांग्रेस ने बस्तर ही नहीं पूरे प्रदेश में न एक नया स्वास्थ्य केंद्र और न ही नए स्कूल का निर्माण किया। मंत्री केदार कश्यप ने कहा क प्रदेश में जबसे विष्णुदेव साय जी की सरकार आई है, तबसे बस्तर ोत्र में विकास कार्यों में तेजी आई है। 15 हजार प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए, 45 आंगनबाडी केंद्र, पीएससी भवन, नवीन स्वास्थ्य केंद्र, महतारी सदन की स्वीकृति बस्तर क्षेत्रवासियों के सुविधा और सेवा के लिए ्राप्त हुई है। इस अवसर पर मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि हमारालक्ष्य है क हर गांव में बुनियादी सुविधाएं समय पर पहुंचे। ड़क,पुलिया, शेड, हाई मास्ट लाइट और डिजिटल केंद्र जैसी योजनाएं ग्रामीण जीवन को सरल और सुरक्षित बनाएंगी। जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है, और कास की गति को और तेज किया जाएगा। स्थानीय प्रतिनिधियों, ्रामीणों और विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम ाहपूर्वक संपन्न ा।मंत्री श्री कश्यप ने सभी को आश्वस्त किया कि शासन की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment