
(राजनांदगांव।) रजत जयंती महोत्सव के दौरान यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया
- 05-Oct-25 01:20 AM
- 0
- 0
राजनांदगांव।
राजनांदगांव 05 अक्टूबर(आरएनएस)। दिनांक 03 अक्टूबर से 10 अक्टूबर, 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25वीं वर्षगाठ के तारतम्य में ''रजत जयंती महोत्सवÓÓ मनाया जा रहा है। रजत जयंती महोत्सव के दौरान आज दिनांक 05.10.2025 को पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग के निर्देशन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक श्री नवरतन कश्यप के र्यवेक्षण में उपनिरीक्षक अनिल तिवारी एवं यातायात स्टॉप राजनांदगांव द्वारा ड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु ई रिक्शा/ऑटो वाहन चालकों का मीटिंग लिया गया जिसमें वाहन चालकों को समझाईश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें रेड सिग्नल जंप ना करें,बिना लाइसेंस वहां ना लाएं, शराब सेवन कर वाहन ना चलाएं, नो पार्किंग में वाहन खड़ी ना करें सभी चालक अपने वाहनों में पुलिस कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9479192199, चालक का मोबाइल नंबर एवं यातायात पुलिस द्वारा प्रदाय यूनिक नंबर आवश्यक रूप से लिखवाने समझाइए दिया गया। मीटिंग में 40 ई रिक्शा/ऑटो वाहन चालक उपस्थित हुए। यातायात पुलिस की आम लोगो से अपील है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं सुरक्षित रहे एवं दूसरो को दुर्घटनाओं से बचायें।
Related Articles
Comments
- No Comments...