अटल फाउंडेशन ने नई टीम का किया विस्तार, संगठन को दी नई दिशा

  • 27-Sep-25 12:24 PM

नई राष्ट्रीय टीम के साथ अटल फाउंडेशन ने संगठन को दी नई दिशा, नेतृत्व ने साझा किया राष्ट्रहित और सामाजिक विकास के लिए प्रतिबद्धता का संदेश
 

नई दिल्ली ,  27 सितंबर (आरएनएस)। अटल फाउंडेशन ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह के नेतृत्व में अपनी राष्ट्रीय टीम का विस्तार किया। इस टीम का गठन संगठन की संस्कृति, वरिष्ठ सदस्यों के अनुभव और राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। नई टीम का उद्देश्य अटल फाउंडेशन के मिशन को मजबूत करना और पूरे देश में सहयोगात्मक प्रयासों के माध्यम से सामाजिक और राष्ट्रीय लक्ष्यों को आगे बढ़ाना है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर श्री सुभाष भाटी (ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर) और दीपक चौधरी (गोविंदपुरी, मोदीनगर, गाजियाबाद) को नियुक्त किया गया है। वहीं, चंद्रिका तोमर को राष्ट्रीय प्रतिनिधि और शालिनी कांगड़ा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में चुना गया है, जबकि शोभित चौधरी को उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपर्णा सिंह ने कहा, “मुझे नई टीम का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी सदस्य अपने अनुभव, समर्पण और मेहनत से अटल फाउंडेशन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे। हमारी टीम का यह विस्तार संगठन के उद्देश्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने में सहायक होगा। मुझे गर्व है कि इतनी प्रतिभाशाली टीम हमारे संगठन से जुड़ी है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment