
अदिवी शेष की फिल्म डकैत में अतुल कुलकर्णी की एंट्री, पहली झलक आई सामने
- 11-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
दक्षिण भारतीय सिनेमा के जाने-माने अभिनेता अदिवी शेष काफी समय से अपनी आगामी फिल्म डकैत: एक प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं, जिसके निर्देशन की कमान शैनिल देव ने संभाली है। अदिवी के साथ इस फिल्म में मृणाल ठाकुर नजर आएंगी, वही अनुराग कश्यप भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। अब डकैत में दिग्गज अभिनेता अतुल कुलकर्णी की एंट्री हो गई है। अतुल के 60वें जन्मदिन पर फिल्म डकैत से उनकी पहली झलक सामने आ चुकी है।डकैत के पोस्टर में अतुल का धांसू अवतार दिख रहा है। वह फिल्म में गुरु की भूमिका निभा रहे हैं। अदिवी ने अतुल का स्वागत करते हुए लिखा, प्रिय अतुल कुलकर्णी सर, आपके साथ काम करना और सेट पर आपसे जिंदगी के सारे सबक सीखना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही। जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। यह फिल्म इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
Related Articles
Comments
- No Comments...