अनुष्का शेट्टी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म घाटी का ट्रेलर रिलीज़, प्रभास ने दीं शुभकामनाएं

  • 05-Sep-25 12:00 AM

प्रभास ने रिलीज़ किया घाटी का ट्रेलर। कृष द्वारा निर्देशित अनुष्का शर्मा की हाई-आक्टेन महिला-केंद्रित मनोरंजक फिल्म घाटी 5 सितंबर 2025 को शानदार रिलीज़ के लिए तैयार है।फिल्म के गानों, टीजऱ और ट्रेलर को हर तरफ से अच्छी प्रतिक्रिया मिली और आज निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज़ कर दिया। पैन इंडिया स्टार प्रभास ने खुद घाटी का ट्रेलर रिलीज़ किया और निर्माताओं को शुभकामनाएँ दीं।ट्रेलर में अनुष्का ने दमदार अभिनय किया है और इसमें विक्रम प्रभु, चैतन्य राव, जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं। अनुष्का शेट्टी शीलावती के रूप में नजऱ आ रही हैं, जबकि विक्रम प्रभु और चैतन्य राव देसी राजू और कुंदुल नायडू की भूमिका निभा रहे हैं।एक मिनट की रिलीज़ झलक में अनुष्का के हाव-भाव और भावनाओं में विविधता दिखाई दे रही है और वे लुभावने और शानदार स्टंट करती नजऱ आ रही हैं। अंत में उन्होंने ज़ोरदार अंदाज़ में वाल्लूरुकोरु वील्लूरुकोरु अंते नेनूरुकोनु कहा।घाटी पिछले काफी वक्त से टल रही है। अब अंतत: फिल्म रिलीज होने जा रही है। कृष जगरलामुदी द्वारा निर्देशित घाटी एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अनुष्का शेट्टी एक दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर में कुछ एक जगह वो जहां, काफी सीधी-साधी नजर आती हैं, तो वहीं कई जगह वो जबरदस्त एक्शन करते भी दिखती हैं।घाटी से अनुष्का शेट्टी लगभग दो साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। अनुष्का आखिरी बार साल 2023 में आई फिल्म मिस शेट्टी मिस्टर पोलिशेट्टी में नजर आई थीं। यह एक कामेडी-ड्रामा फिल्म थी, जिसे पसंद किया गया था। अब अनुष्का इस बहुप्रतीक्षित फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment