अनुष्का शेट्टी की घाटी के लिए करना होगा लंबा इंतजार, रिलीज डेट टली

  • 07-Jul-25 12:00 AM

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी काफी समय से अपनी आगामी फिल्म घाटी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान कृष जगरलामुदी ने संभाली है। यह फिल्म 11 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। अब रिलीज से 5 दिन पहले निर्माताओं ने घाटी की रिलीज टाल दी है। निर्माताओं ने एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। इस फिल्म के लिए आपको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।निर्माताओं ने लिखा, सिनेमा एक बहती नदी है... कभी ये आगे बढ़ती है तो कभी गहराई समेटती है। घाटी सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये पहाड़ों की गूंज है, एक हवा, पत्थर और मिट्टी से उकेरी गई एक कहानी। हर दृश्य को सम्मान देने के लिए हमने इसकी उड़ान को थोड़ा और अपने सीने से लगाए रखने का निर्णय लिया है। हमें यकीन है कि यह इंतजार इस अनुभव को और समृद्ध अविस्मरणीय बना देगा।फिलहाल निर्माताओं ने घाटी की नई रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है। निर्माताओं ने विश्वास जताया है कि यह फिल्म अनुष्का के करियर में मील का पत्थर साबित होगी। बाहुबली के बाद यह अनुष्का की दूसरी एक पैन-इंडिया फिल्म है, जिसे हिंदी समेत तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। बता दें कि अनुष्का के अलावा अभिनेता विक्रम प्रभु भी इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment