
अमेरिका का भारत पर चौतरफा दबाव, 50प्रतिशत टैरिफ के बाद यूक्रेन जंग को बताया -1मोदी की जंग
- 28-Aug-25 09:55 AM
- 0
- 0
वाशिंगटन ,28 अगस्त । भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक और कूटनीतिक तनाव चरम पर पहुंच गया है। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय सामानों पर 50 फीसदी का भारी-भरकम टैरिफ लगाने के कुछ ही घंटों बाद, उनके शीर्ष व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने रूस-यूक्रेन संघर्ष को "मोदी की जंग करार देकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।
ब्लूमबर्ग टेलीविजन को दिए एक इंटरव्यू में पीटर नवारो ने भारत की रूस से सस्ते तेल की खरीद को सीधे तौर पर निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि भारत की इस नीति से रूस को आर्थिक मदद मिल रही है, जिससे वह यूक्रेन में अपनी सैन्य आक्रामकता को जारी रखे हुए है। नवारो ने कहा, "यह मोदी की जंग है, क्योंकि शांति का रास्ता नई दिल्ली से होकर गुजरता है।
नवारो ने भारत पर दबाव बनाते हुए एक शर्त भी रखी। उन्होंने कहा कि यदि नई दिल्ली, मॉस्को से तेल खरीदना बंद कर दे तो अमेरिका भारत पर लगाए गए टैरिफ में 25 फीसदी की कटौती पर विचार कर सकता है। यह बयान भारत की स्वतंत्र विदेश नीति पर सीधे अमेरिकी हस्तक्षेप के तौर पर देखा जा रहा है।
भारत लगातार यह कहता आया है कि वह अपने नागरिकों को महंगाई से बचाने और ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूस से सस्ता तेल खरीद रहा है। हालांकि, अमेरिका इसे यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस की मदद के रूप में देखता है।
इससे पहले बुधवार को ट्रंप प्रशासन ने भारत को तगड़ा झटका देते हुए भारतीय उत्पादों पर आयात शुल्क 25त्न से बढ़ाकर 50त्न कर दिया था। यह टैरिफ अमेरिका को निर्यात होने वाले 55 फीसदी से ज्यादा भारतीय सामानों पर लागू होगा। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा निर्यात बाजार है और इस फैसले से कपड़ा और आभूषण जैसे श्रम-प्रधान भारतीय उद्योगों पर भारी संकट खड़ा हो सकता है। हालांकि, इलेक्ट्रॉनिक्स और दवाइयों जैसे कुछ जरूरी सामानों को फिलहाल इस टैरिफ से छूट दी गई है।
00
Related Articles
Comments
- No Comments...