अमेरिकी टैरिफ की धमकी के बावजूद रूस का बड़ा ऐलान, भारत को कच्चा तेल खरीदने पर मिलेगी 5प्रतिशत की छूट

  • 21-Aug-25 12:16 PM

वाशिंगटन ,21 अगस्त । एक तरफ जहां अमेरिका कच्चे तेल की खरीद को लेकर भारत पर लगातार दबाव बना रहा है और टैरिफ लगाने की धमकी दे रहा है, वहीं दूसरी ओर रूस ने भारत के साथ अपनी दोस्ती निभाते हुए एक बड़ा ऐलान किया है। रूस ने साफ किया है कि वह भारत को 5 प्रतिशत की छूट पर कच्चे तेल की आपूर्ति जारी रखेगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब हाल ही में अमेरिकी प्रशासन ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर भारी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी।
भारत में रूस के उप-व्यापार प्रतिनिधि, एवगेनी ग्रिवा ने एक बयान में कहा, भारत को रूसी कच्चे तेल की खरीद पर 5 प्रतिशत की रियायत जारी रहेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों और अमेरिकी धमकियों के बावजूद, भारत और रूस के बीच तेल का व्यापार लगातार जारी रहेगा।
दरअसल, अमेरिका और पश्चिमी देशों का तर्क है कि रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना अप्रत्यक्ष रूप से युद्ध में उसकी आर्थिक मदद करने जैसा है। इसी को आधार बनाकर अमेरिका ने भारत पर हाल ही में 25त्न+25त्न का टैरिफ लगाने की घोषणा की थी, जिसका भारत ने कड़ा विरोध किया था।
इसके जवाब में भारत का हमेशा से यह स्पष्ट रुख रहा है कि वह अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने राष्ट्रीय हितों के अनुसार फैसले लेता है और उसने रूस की राजनीति में कभी दखल नहीं दिया है। रूस का यह ताजा बयान भारत के इसी रुख का समर्थन करता है और दोनों देशों के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment