अरविंद केजरीवाल-भगवंत मान ने किया रोड शो

  • 08-Nov-23 03:25 AM

गुना ,08 नवंबर (आरएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को गुना जिले की चांचौड़ा विधानसभा में पहुंचे। यहां उन्होंने आप प्रत्याशी ममता मीना के समर्थन में रोड शो किया। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकार जो पिछले 75 वर्षों में नहीं कर पाई। आम आदमी पार्टी ने वो पांच वर्ष के कर के दिखा दिया। हमने स्कूल और मोहल्ला क्लिनिक बनवाए।
आम आदमी पार्टी ने चांचौड़ा विधानसभा से पूर्व विधायक ममता मीना को प्रत्याशी बनाया है। ममता मीना ने भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली थी। पार्टी ने यहां से उन्हें प्रत्याशी बनाया है।
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान दोपहर 2 बजे के बाद चांचौड़ा पहुंचे। यहां जयसिंह पुरा से रोड शो शुरू हुआ। तीन किलोमीटर लंबा रोड शो बीनागंज मुख्य चौराहे पर समाप्त हुआ। यहीं रथ में सवार होकर ही आमसभा हुई।
ममता मीना ने कहा कि वह एक बार दिल्ली गयीं। तब वहां चुनाव चल रहे थे। गाड़ी आने में लेट थी, तो वे ऑटो से ही जाने लगीं। उनके पति ने ऑटो वाले से पूछ लिया कि किसकी सरकार बन रही है, तो ममता मीना ने बीच मे बोल दिया कि भाजपा की। इस बात पर ऑटो वाले गुस्सा हो गया और नीचे उतार दिया। बोला कि अरविंद केजरीवाल नहीं होते तो, मैं ऑटो चला रहा हूं, मेरा बेटा भी ऑटो चला रहा होता।
रोड शो के बाद सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की सरकारें जो 75 वर्षों में नहीं कर सकीं, वो हमने पांच वर्ष में कर के दिखा दिया। हमने स्कूल बनवाये। हमने मोहल्ला क्लिनिक बनवाईं, जहां नागरिक मुफ्त में इलाज लेते हैं। चाहे 50 रुपये की दवाई हो या 50 लाख का इलाज हो, सब मुफ्त है। हम तो बिजली भी फ्री में दे रहे हैं। इन दोनों पार्टियों के नेताओं ने केवल अपना खजाना भरने का काम किया है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि ये आपकी तालियां नहीं हैं, ये आपकी भड़ास निकल रही है सिस्टम के खिलाफ। अंग्रेज 200 वर्ष इक_े लूट ले गए, ये अपने वाले 5-5 साल लूट रहे हैं। इनको और इनके बच्चों को और कोई काम नहीं आता। ये केवल राजनीति करते हैं। ये हार जाएं, तो बेरोजगार हो जाते हैं। बेरोजगारी का बदला इन्हें बेरोजगार कर के लो। ये केवल झूठ बोल रहे हैं। झाड़ू का काम ही सफाई करने है, इनकी भी सफाई कर दो।
0
00
 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment