अवसाद मिटाने से लेकर मूड बेहतर करने तक, संगीत सुनने से मिलते हैं ये 5 फायदे

  • 22-Jun-24 12:00 AM

संगीत एक तरह की कला है, जिसे कई लोग वैश्विक भाषा भी कहते हैं। यह कई तरह के सुरों और ध्वनियों का माधुर संयोजन होता है, जो मन को सुकून पहुंचाता है।ज्यादातर लोग काम करते वक्त मन बहलाने के लिए संगीत का सहारा लेते हैं। संगीत सुनने से लोगों को तनाव से छुटकारा मिल सकता है और उनका मानसिक स्वास्थ्य भी सुधर सकता है।आपको इस गतिविधि के जरिए ये 5 लाभ मिल सकते हैं।अवसाद के इलाज में सहायक इन दिनों वयस्कों के साथ-साथ जवान लोग भी अवसाद और चिंता के शिकार बनते जा रहे हैं।इस समस्या से निपटने के लिए लोग मनोविज्ञानियों के पास जाते हैं और थेरेपी व कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं।हालांकि, संगीत सुनकर भी इस परेशानी से कुछ हद तक निजात पाया जा सकता है। जब हम निराश या उदास महसूस करते हैं, तब संगीत हमें बेहतर महसूस करवा सकता है।इससे मन के नकारात्मक ख्याल भी दूर हो जाते हैं।बहतर होता है मूड संगीत के जरिए किसी भी खराब दिन को अच्छा बनाया जा सकता है। संगीत में वह सकारात्मक प्रभाव होता है, जो आपके मूड को तुरंत बेहतर बना सकता है।यह हमें नया दृष्टिकोण रखने और दुनिया को खुशहाल नजरिए से देखने में मदद करता है। गुस्सा आने पर अपने पसंदीदा गानों की प्लेलिस्ट सुनें।आप अपने मूड को सुधारने के लिए खुशहाल और तेज संगीत सुन सकते हैं। सूफी या धार्मिक गीतों से भी मूड अच्छा हो जाता है।दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंदसंगीत सुनना हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।संगीत सुनने से रक्तचाप को घटाने, कोर्टिसोल के स्तर को कम करने और हृदय गति को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।यह हृदय रोगों के इलाज में भी कुछ हद तक सहायता कर सकता है। कई लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियों के इलाज के लिए म्यूजिक यानि संगीत थेरेपी भी दी जाती है।दर्द प्रबंधन में मददगार संगीत शरीर में कोर्टिसोल के स्तर को नियंत्रित करके तनाव के स्तर को कम करने में मदद करता है।यह मस्तिष्क को दर्द के खिलाफ एक मजबूत प्रतिस्पर्धी संकेत भी प्रदान करता है, जिससे दर्द प्रबंधन में मदद मिलती है।रिपोर्ट के अनुसार, अध्ययनों से पता चलता है कि संगीत एंडोर्फिन जारी करके, कैटेकोलामाइन के स्तर को बदलकर या मरीजों का ध्यान भटका कर दर्द के स्तर को कम कर सकता है।बढ़ती है तृप्ति की भावनाअक्सर लोग खाना खाते वक्त धीमी आवाज में हल्का और मनमोहक संगीत सुनना पसंद करते हैं। इससे लोग आराम से और धीमी गति से भोजन करते हैं।संगीत सुनते हुए खान-पान करने से लोगों का पेट कम खाने से भी भर जाता है। इससे तृप्ति की भावना को बढ़ाने में मदद मिलती है, जिसके लोग भूख से अधिक खाने से बच सकते हैं।मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से आपको ये 5 फायदे मिल सकते हैं।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment