आदिवासी और पिछड़ों का विकास हमारा संकल्प : नरेंद्र मोदी

  • 02-Nov-23 12:59 PM

जहां - जहां कांग्रेस, वहां घोटाले और भ्रष्टाचार : प्रधानमंत्री 

*कांकेर 02 Nov, (Rns) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने गुरुवार को कांकेर जिले के दौरे पर आए। उन्होंने यहां गोविंदपुर मैदान पर बड़ी जनसभा को संबोधित किया। आमसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यकाल को भ्रष्टाचार और घोटालों से भरे रहने का आरोप लगाया।

    श्री मोदी ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार ने पीएससी दफ्तर को कांग्रेस पार्टी का कार्यालय बना दिया। जो 250 गोवर्धन प्लांट बताए जा रहे हैं, वे फर्जी हैं। कांग्रेस आंकड़ों में हेरफर और भ्रष्टाचार एवं घोटालेबाजी करने में माहिर है। यह बात हमारी जांच में सिद्ध भी हो गई है। घोटाले करके कांग्रेस सरकार अपनी पार्टी का खजाना भरती आई है। श्री मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक लाख करोड़ रु. का धान खरीदा है। उन्होंने तेंदूपत्ता श्रमिकों को बोनस और राज्य के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने, हर गरीब परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराने और आदिवासियों एवं अनुसूचित जाति के बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बनाने में हर तरह की मदद करने का वादा किया। नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए संकल्पित है और उनके हित में ठोस काम भी कर रही है। श्री मोदी ने कहा कि मैं आप लोगों को निमंत्रण देने आया हूं कि राज्य में बनने जा रही भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में आप सभी पहुंचें। उन्होंने कहा कि कल ही छत्तीसगढ़ का स्थापना दिवस मनाया गया है। छत्तीसगढ़ के लोगों और भाजपा ने मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया। कितनी चुनौतियों के साथ लड़ते हुए छत्तीसगढ़ में नई व्यवस्था बनाई। दिल्ली में जब तक कांग्रेस की सरकार रही यहां की भाजपा की सरकार से दुश्मनी निकालती रही। इसके विपरीत हमारी केंद्र सरकार यहां की कांग्रेस सरकार को पूरी तरह से मदद करती आई है।

*बॉक्स*

*मंच पर ये नेता रहे मौजूद*

मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कांकेर के सांसद मोहन मंडावी, भाजपा प्रत्याशी लता उसेंडी कोंडागांव, विक्रम उसेंडी अंतागढ़, रंजना साहू धमतरी, नीलकंठ टेकाम केशकाल, आशाराम नेताम कांकेर, गौतम उइके भानुप्रतापपुर, देवलाल ठाकुर डौंडी लोहरा, श्रवण मरकाम सिहावा, राकेश यादव बालोद एवं भाजपा के प्रदेश मंत्रीद्वय महेश जैन व जगदीश रामू रोहरा, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, संभाग सह प्रभारी निरंजन सिन्हा, कांकेर जिला भाजपा अध्यक्ष सतीश लाटिया, कोंडागांव जिला अध्यक्ष दीपक अरोरा, जिला अध्यक्ष बालोद कृष्णकांत पवार, भाजपा धमतरी जिला अध्यक्ष शशि पवार, जिला संगठन प्रभारी यशवंत जैन सह प्रभारी दीपक साहू, पूर्व विधायक गण देवलाल दुग्गा, सुमित्रा मारकोले, ब्रह्मानंद नेताम, भोजराज नाग व महावीर सिंह राठौर विराजमान थे।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment