
उड़ीसा बीजेपी का कुनबा हुआ मजबूत बीजद की नेत्री ममता मोहंता ने बीजेपी में हुई शामिल
- 01-Aug-24 03:01 AM
- 0
- 0
नई दिल्ली , 01 अगस्त (आरएनएस)। उड़ीसा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के बाद बीजेपी का कुनबा और भी मजबूत होते जा रहा है क्योंकि पूर्व बीजद नेता एवं राज्यसभा सांसद ममता मोहंता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई।
पूर्व बीजद नेता एवं राज्यसभा सांसद ममता मोहंता ने राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह, ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर, सांसद प्रदीप पाणिग्रह, सांसद अनीता शुभदर्शिनी, मालविका केसरीदेव और सांसद अनंत नायक की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई।भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह ने ममता मोहंता को भाजपा परिवार में स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उड़ीसा में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार और ओडिशा में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी द्वारा डबल इंजन की सरकार काम कर रही है जिससे ओडिशा का तीव्र गति से विकास हो रहा है। पिछले 24 वर्षों के कार्यकाल में बीजद ओडिशा के विकास को अनदेखा किया। आदिवासियों और पिछड़ों के अधिकारों को नजरंदाज किया गया, इसलिए ओडिशा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाया। आज देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों पर विश्वास है। मोदी सरकार द्वारा गरीबों के सशक्तिकरण के लिए पक्का आवास, पांच किलो अनाज, पीने का पानी, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं दी गयी है। ममता मोहंता ने बीजद महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहते हुए मयूरभंज में महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया है। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकरी एवं विकास की योजनाओं से प्रभावित होकर श्रीमती ममता मोहंता भाजपा परिवार में शामिल हुई हैं। ममता मोहंता के भाजपा में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।भाजपा ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर ने कहा कि ममता मोहंता ओडिशा के आदिवासी क्षेत्र से आती हैं और उनके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से पार्टी को ओडिशा में बल मिलेगा। ममता मोहंता की पकड़ से पार्टी की नीतियों को प्रोत्साहन मिलेगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही विकास यात्रा का हिस्सा बन रही हैं।भाजपा में शामिल होने के पश्चात ममता मोहंता ने भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'विकसित भारत' की संकल्पना को साकार करने में अपना हरसंभव योगदान दूंगी।
Related Articles
Comments
- No Comments...