उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने प्रभात झा के निधन पर व्यक्त किया शोक

  • 26-Jul-24 12:00 AM

भोपाल।(आरएनएस)। उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने वरिष्ठ नेता, मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य, प्रभात झा के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ राजनीतिज्ञ, पत्रकार, लेखक और विचारक झा का निधन राजनीतिक जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने राष्ट्र-सेवा में आजीवन समर्पित रहे कर्मठ व्यक्तित्व प्रभात झा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने, परिजन और समर्थकों को यह विकट दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment