
एक दीवाने की दीवानियत का गाना बोल कफ्फारा क्या होगा जारी, नेहा कक्कड़ ने लगाए सुर
- 16-Sep-25 12:00 AM
- 0
- 0
अभिनेत्री सोनम बाजवा को इन दिनों फिल्म बागी 4 में देखा जा रहा है, जिसमें वह जबरदस्त एक्शन करती दिख रही हैं। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। अब सोनम जल्द ही फिल्म एक दीवाने की दीवानियत में नजर आएंगी। इसमें उनकी जोड़ी अभिनेता हर्षवर्धन राणे के साथ बनी है। यह दोनों के बीच पहला सहयोग है। अब एक दीवाने की दीवानियत का नया गाना बोल कफ्फारा क्या होगा रिलीज हो गया है।बोल कफ्फारा क्या होगा गाने को नेहा कक्कड़ और फरहान साबरी ने अपनी आवाज दी है, वहीं इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। इस गाने में सोनम जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इसमें हर्षवर्धन की भी झलक दिख रही है। फिल्म का टीजर और टाइटल सॉन्ग दीवानियत पहले ही रिलीज हो चुका है, जो विशाल मिश्रा की आवाज में है। दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।इसके सह-निर्माता राघव शर्मा हैं। वहीं, इसे अंशुल गर्ग के बैनर देसी म्यूजिक फैक्टरी के तहत निर्माण किया जा रहा है। वहीं, इसकी कहानी मुश्ताक शेख और मिलाप जावेरी ने मिलकर लिखी है।एक दीवाने की दीवानियत एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें प्यार, जुनून, नफरत और पागलपन देखने को मिलेगा। फिल्म को इसी साल दिवाली के खास मौके पर यानी 21 अक्टूबर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Related Articles
Comments
- No Comments...