
एचआरडीएस इंडिया ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई
- 21-Feb-25 03:40 AM
- 0
- 0
मोदी के महिला सशक्तिकरण विजन की सराहना की
नई दिल्ली , 22 फरवरी (आरएनएस)।
एचआरडीएस इंडिया ने रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री नियुक्त किए जाने पर बधाई दी और इसे भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।एचआरडीएस इंडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के प्रति अटूट संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार केवल शब्दों तक सीमित नहीं, बल्कि वास्तविक और प्रभावी बदलाव लाकर महिलाओं को सभी क्षेत्रों में समान अवसर सुनिश्चित कर रही है। रेखा गुप्ता की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्ति इसी विजन का प्रतिबिंब है, जो भारतीय राजनीति और शासन में महिलाओं की भूमिका को और मजबूत करती है। प्रधानमंत्री मोदी और रेखा गुप्ता को बधाई देते हुए, एचआरडीएस इंडिया के अध्यक्ष गुरु आत्मा नंबी ने कहा कि हम रेखा गुप्ता को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किए जाने का हृदय से स्वागत करते हैं। यह कदम भाजपा की लैंगिक समावेशिता और महिलाओं को नेतृत्व देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्व. सुषमा स्वराज के बाद वह भाजपा की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं, जिनका कार्यकाल 1998 में रहा था। उनकी नियुक्ति केवल ऐतिहासिक नहीं है, बल्कि 27 वर्षों बाद भाजपा की दिल्ली में सत्ता में वापसी का भी प्रतीक है, जो एक महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं बल्कि ठोस हकीकत बन चुका है, जिससे सभी क्षेत्रों में महिलाओं के लिए समान अवसर सुनिश्चित किए जा रहे हैं। हमें पूरा विश्वास है कि श्रीमती रेखा गुप्ता अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा, दूरदृष्टि और प्रगति के प्रति प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी।" एचआरडीएस इंडिया के संस्थापक एवं सचिव अजी कृष्णन ने भी इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि" प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक नए युग का गवाह बन रहा है, जहां महिलाएं शासन और नेतृत्व की महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रही हैं। दिल्ली में रेखा गुप्ता और पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मुख्यमंत्री बनने से अब भारत में दो महिला मुख्यमंत्री हैं, जो भाजपा के लैंगिक प्रतिनिधित्व को और सशक्त कर रहा है। हमें विश्वास है कि रेखा गुप्ता अपनी जिम्मेदारियों को प्रभावी रूप से निभाएंगी और दिल्ली में बदलावकारी शासन लाने में सफल होंगी। एचआरडीएस इंडिया महिला समानता को बढ़ावा देने वाली नीतियों का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह मानता है कि महिलाओं को राजनीति, शासन और अन्य क्षेत्रों में नेतृत्व की भूमिकाओं में आगे बढ़ाने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयास सराहनीय हैं। संगठन एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की सराहना करता है।
Related Articles
Comments
- No Comments...