
एचके द्विवेदी के बाद राज्य के मुख्य सचिव मनोज पंत का भी कार्यकाल छह महीने बढ़ा
- 30-Jun-25 01:56 AM
- 0
- 0
कोलकाता 30 June (Rns) । राज्य के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी का कार्यकाल को छह माह बढ़ाने के लिए केंद्र से राज्य सरकार ने औपचारिक अनुरोध किया था। इसके बाद एचके द्विवेदी का कार्यकाल को छह माह बढ़ाया गया था। अब इसी तरह राज्य सरकार के मुख्य सचिव डॉ. मनोज पंत आगामी छह महीने तक अपने पद पर बने रहेंगे। आज केंद्र सरकार से इस संबंध में स्वीकृति मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसकी पुष्टि की। सूत्रों के अनुसार, डॉ. पंत का कार्यकाल जून महीने में समाप्त हो रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने उनकी सेवावृद्धि के लिए केंद्र से औपचारिक अनुरोध किया था। केंद्र ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। इसके अनुसार, डॉ. मनोज पंत अब एक जुलाई से लेकर 31 दिसंबर 2025 तक राज्य के मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत रहेंगे। डॉ. मनोज पंत 1991 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। मुख्य सचिव बनने से पहले उन्होंने राज्य सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों का नेतृत्व किया है, जिनमें वित्त विभाग जैसे प्रमुख पद शामिल हैं। राज्य प्रशासनिक हलकों में उन्हें एक अनुभवी और कुशल अधिकारी के रूप में जाना जाता है। उनके कार्यकाल के विस्तार को प्रशासनिक स्थायित्व और नीति-निर्माण की निरंतरता के रूप में देखा जा रहा है।
Related Articles
Comments
- No Comments...