एनिमेटिड फिल्म रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का ट्रेलर जारी, 24 जनवरी को रिलीज होगी फिल्म
- 19-Jan-25 12:00 AM
- 0
- 0
रामायण: द लिजेंड ऑफ प्रिंस राम की इंडो जैपिनीज एनिमेटेड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म को वाल्मिकी रामायण के आधार पर बनाया गया है। भगवान राम और लंकेश के बीच हुए युद्ध पर आधारित एनिमेटेड फिल्म 33 साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत इस डायलॉग से होती है- जब जब धरती पर संकट आया है, तब तब उसके उद्धार के लिए भगवान विष्णु ने अवतार लिया। ट्रेलर में राम की वनवास यात्रा से लेकर सीता अपहरण और लंका कांड तक सभी सीन को दिखाया गया है। ट्रेलर की समाप्ति होती है- मृत्यु के बाद कोई किसी का शत्रु नहीं डायलॉग से।फिल्म 24 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में 33 साल बाद रिलीज की जाएगी। इसकी पटकथा लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जिन्होंने बाहुबली, बजरंगी भाईजान और आरआरआर जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों की कहानी लिखी थी। रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम भारत और जापान के बीच एक संयुक्त परियोजना है। 1992 में रिलीज हुई यह फिल्म भारतीय महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। इसे कोइची सासाकी और राम मोहन ने निर्देशित किया है और वनराज भाटिया द्वारा रचित एक आकर्षक संगीत स्कोर के साथ राजकुमार राम की कहानी को जीवंत रूप से फिर से बताया गया है।
Related Articles
Comments
- No Comments...