ओटीटी पर रिलीज हुई सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म फतेह, साइबर अपराध की है कहानी

  • 08-Mar-25 12:00 AM

सोनू सूद के निर्देशन में बनी पहली फिल्म फतेह अब ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म दो महीना पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी लेकिन दर्शकों से इसे अच्छा रिस्पांस नहीं मिला था। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और थ्रिलर है। फिल्म में साइबर अपराध के बारे में दिखाया गया है।फतेह फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है। फतेह फिल्म भारत के बॉक्स पर अच्छा प्रभाव नहीं छोड़ सकी थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म रिलीज होने के एक महीने तक सिर्फ 13.3 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी। फतेह में सोनू सूद खुद अहम किरदार में हैं। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, जैकलीन फर्नांडिस और विजय राज हैं। फतेह को सोनाली सूद और उमेश बंसल ने प्रोड्यूज किया है। फिल्म, फतेह सिंह (सोनू) नाम के एक पूर्व अधिकारी की कहानी है, जो अपने अतीत को पीछे छोड़कर पंजाब में सुकून की जिंदगी जीने के लिए आया है। उसका इतिहास बहुत खूंखार रहा है। वह पहले एक भाड़े का हत्यारा रह चुका है। हालांकि, जब उसकी जानने वाली एक लड़की निमरित कौर एक साइबर अपराध गिरोह का शिकार हो जाती है, तो फतेह अपना चैन ओ अमन छोड़कर उस लड़की को ढूंढने निकल पड़ता है।फतेह सिंह, हैकर खुशी शर्मा (जैकलीन फर्नांडीज) के साथ मिलकर, साइबर माफिया को खत्म करने और निमरित को बचाने के लिए एक मिशन पर निकलता है। इसके साथ सोनू सूद डिजिटल दुनिया के अंधकार को लोगों के सामने रखते हैं। इस फिल्म के लेखर खुद सोनू सूद और अंकुर पजनी हैं। फिल्म 10 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment