करनाल में किसान की निर्मम हत्या, आंख से खून, जीभ निकली थी बाहर

  • 12-Oct-23 02:49 AM

करनाल ,12 अक्टूबर (आरएनएस)। करनाल में गांव कुंजपुरा के पास खेतों में एक किसान की बड़ी निर्ममता से हत्या कर दी गई। सुबह उसका शव खेत में ट्रैक्टर के पास पड़ा मिला। हत्या की सूचना से हड़कंप मच गया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में गांव के महिलाएं एवं पुरुषों की भीड़ लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। किसान की आंख से खून बह रहा था और उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी।
उसकी छाती पर चोटों के निशान थे। सूचना के बाद एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। जानकारी अनुसार गांव चुंडीपुर निवासी 45 वर्षीय बलविंदर राणा ने कुंजपुरा के पास ठेके पर जमीन ली हुई है। वह अधिकतर समय खेतों में ही रहता था। परिजनों ने बताया कि बीती शाम को वह खेत काम कर रहा था। उसके कुछ साथी भी उसके साथ थे। बलविंदर रात को खेतों की जुताई का काम कर रहा था। रात को उसके दो से तीन साथी उसके पास चले गए और वहां पर शराब पी।
परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है। सुबह जब ग्रामीण खेतों में घूमने के लिए गए तो उन्होंने देखा की बलविन्दर का ट्रैक्टर धान के खेत में खड़ा है और उसका शव ट्रैक्टर के पीछे लहूलुहान अवस्था में पड़ा है। शव की छाती पर, मुंह पर चोटों के निशान है और जीभ भी बाहर निकली हुई थी। आंखों से भी खून आ रहा है। 
00




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment