करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन

  • 13-Jun-25 02:10 AM

0-पोलो खेलते समय निगल ली थी मधुमक्खी, घबराहट से पड़ा दिल का दौरा
मुंबई,13 जून (आरएनएस)। अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का निधन हो गया है। उन्होंने 53 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
संजय का निधन इंग्लैंड में पोलो खेतले समय दिल का दौरा पडऩे की वजह से हुआ है।
अब खबर आ रही है कि संजय ने पोलो खेलते समय एक मधुमक्खी निगल ली थी, जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।
मधुमक्खी संजय के गले में फंस गई और घबराहट के कारण उन्हें दिल का दौरा पड़ा।
रिपोर्ट के अनुसार, संजय घोड़े पर सवार होकर पोलो खेल रहे थे, तभी उन्होंने गलती से एक मधुमक्खी निगल ली, जो उनके गले में फंस गई।
घबराहट के कारण संजय को दिल का दौरा पड़ा और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
बता दें कि अपनी मौत से महज कुछ घंटे पहले ही संजय ने अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे पर दुख जताया था और यह उनका आखिरी पोस्ट था।
करिश्मा ने साल 2003 में संजय से शादी की थी। उनके 2 बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान हैं। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद वे अलग हो गए।
साल 2014 में करिश्मा ने तलाक की अर्जी दाखिल की थी और 2016 में उनका तलाक हो गया। तलाक के समय करिश्मा ने संजय पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। अलग होने के बाद भी संजय अक्सर अपने बच्चों से मिलते रहते थे।
००




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment