कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों की जवाबदेही तय की जाऐगी : अरविन्दर सिंह लवली

  • 01-Oct-23 02:24 AM

नई दिल्ली, 01 अक्टूबर,(आरएनएस)। राजीव भवन में आयोजित दक्षिणी और पश्चिमी संसदीय क्षेत्र के चारों जिलां की बैठक को सम्बोधित करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि जिलों व ब्लाकों में जिला एवं ब्लाक अध्यक्षों की जवाबदेही तय होगी और जहां ब्लाक अध्यक्ष नही है वहां ब्लाक अध्यक्ष जल्द बनाऐ जाऐंगे। संगठन को मजबूत करने की कड़ी में आयोजित बैठक में दोनो संसदीय क्षेत्रों के चारों जिलों के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, सभी ब्लाक अध्यक्ष, निगम पार्षद, मौजूद थे।बैठक में अरविन्दर सिंह लवली के साथ पूर्व सांसद  रमेश कुमार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  सुभाष चौपड़ा, जिला अध्यक्ष  सतबीर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, विष्णु अग्रवाल, राजेश चौहान, पूर्व विधायक मालाराम गंगवाल, शीशपाल, पूर्व मेयर प्रवीण राणा, पीएस बावा,  जिला पदाधिकारी सहित चुनाव लड़े प्रत्याशी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक जिले व ब्लाक में बैठके आयोजित की जाऐगी।  उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है और वो एकजुट होकर काम करें। सभी जिला अध्यक्षों की जिम्मेदारी है कि अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए निष्ठा पूर्वक काम करें और बूथ स्तर पर दिल्ली के प्रत्येक मतदाता से सम्पर्क साधने के लिए काम करें।

 




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment