किच्चा सुदीप की नई फिल्म के47 का ऐलान, विजय कार्तिकेय ने संभाली निर्देशन की कमान

  • 14-Jul-25 12:00 AM

कन्नड़ सुपरस्टार किच्चा सुदीप को पिछली बार एक्शन थ्रिलर फिल्म मैक्स में देखा गया था, जिसमें उनके काम को काफी सराहा गया। साउथ के जाने-माने निर्देशक विजय कार्तिकेय ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। अब किच्चा ने अपनी नई फिल्म के47 का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के लिए उन्होंने एक बार फिर निर्देशक कार्तिकेय के साथ हाथ मिलाया है। बता दें कि फिल्म का निर्माण सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।के47 से किच्चा की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें उनका धांसू अवतार दिख रहे है। इस फिल्म की शूटिंग 7 जुलाई, 2025 से शुरू होगी। यह फिल्म इस साल दिसंबर के अंत तक सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर के47 का सामना आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा और अदिवी शेष की फिल्म डकैत से होगा।




Related Articles

Comments
  • No Comments...

Leave a Comment