![](Ginews/upload/38871202202512541238.jpg)
किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की सेहत बिगड़ी, पटियाला के अस्पताल में भर्ती
- 12-Feb-25 12:54 PM
- 0
- 0
पटियाला ,12 फरवरी(आरएनएस)। किसान नेता बलदेव सिंह सिरसा की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें पटियाला के सरकारी राजेंद्र अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंचे डीएसपी सिटी 1 सतनाम सिंह ने बताया कि बलदेव सिंह सिरसा को माइनर हार्ट अटैक के कारण अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और वह लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं।
किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण चेहरों में से एक, बलदेव सिंह सिरसा के स्वास्थ्य को लेकर उनके समर्थकों में चिंता का माहौल है। हालांकि, अस्पताल द्वारा मिली जानकारी से यह स्पष्ट है कि उनकी स्थिति अब नियंत्रण में है।
00
Related Articles
Comments
- No Comments...